राजपुरा स्थित पुराने सर्राफा व्यवसाई के निवास पर पहुंचकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने दिवंगत मुकेश श्रॉफ के निधन पर किया शोक व्यक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राजपुरा स्थित पुराने सर्राफा व्यवसाई के निवास पर पहुंचकर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस दीदी ने दिवंगत मुकेश श्रॉफ के निधन पर किया शोक व्यक्त | New India Times

राजपुरा स्थित बुरहानपुर जिले के सबसे पुराने एवं प्रसिद्ध सोने चांदी के सर्राफा व्यवसाई स्वर्गीय नारायण दास श्रॉफ एडवोकेट के परिवार में उनके सबसे छोटे सातवें नंबर के बेटे श्री मुकेश श्रॉफ (61)  का गत सप्ताह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

जन जन से जुड़ी बुरहानपुर की विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने स्वर्गीय नारायण दास श्रॉफ अधिवक्ता के निवास स्थान पर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की और स्वर्गीय मुकेश श्रॉफ के निधन पर अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। और प्रार्थना की कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे एवं शांति प्रदान करें। ॐ शांति। इस अवसर पर गुजराती मोड़ वणिक समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शाह, किशोर कामटे, चिंतामणि महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article