रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
कृषि प्रधान देश भारत में, कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के संकल्प को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 24 फरवरी 2019 को प्रारम्भ की गई जिसमें प्रति पात्र परिवार को प्रति वर्ष 2000 रुपये की 03 समान किश्तों में 6000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वाराणसी उत्तर प्रदेश में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त देशभर के 9.70 करोड़ से अधिक किसानो के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 20,500 करोड की राशि का अंतरण किया गया।
जिले में कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना की उपस्थिति में कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ में देखा गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के 1.33 लाख से अधिक किसानो को 26.75 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया गया। कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना ने लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि की राशि के प्रतीकात्मक रूप से चैक वितरण किये।

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि किसान भाईयों एवं बहनों को 20 वीं किस्त का अंतरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि को लाभ का धंधा बनाये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि राजस्व विभाग के अमले के द्वारा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 100% सैचुरेशन किया जा चुका है जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम के उपरांत कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के परिसर मे पौधारोपण किया।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर एच एस विश्वकर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, उपसंचालक किसान कल्याण विभाग झाबुआ नगीन रावत, अधीक्षक भू-अभिलेख झाबुआ पवन कुमार वास्केल एवं अन्य अधिकारी, किसान उपस्थित रहे।
