ममता गनवानी, भोपाल (मप्र), NIT:
मृत्युंजय महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं समस्त भक्तगण द्वारा
श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान मृत्युंजय की असीम अनुकंपा एवं भक्तों की प्रेरणा से श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर, विजय नगर, लालघाटी, भोपाल में पाँच दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 1 अगस्त 2025 (शुक्रवार) से 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) तक श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न होगा।

इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य श्रावण मास के पुण्यदायी अवसर पर शिवभक्तों को एकत्र कर शिव आराधना व पार्थिव लिंग निर्माण के माध्यम से आत्मिक शांति एवं जीवन को धन्य बनाना है।

मुख्य कार्यक्रम:
पार्थिव शिवलिंग निर्माण : दोपहर 1:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
विशेष रुद्राभिषेक, आरती एवं प्रसाद वितरण : शाम 6:00 बजे से रात 8:00 बजे तक।
भक्तजन भगवान शिव का विविध औषधियों द्वारा अभिषेक करेंगे एवं संध्या आरती के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विशेष सूचना:
जिन श्रद्धालुओं को अभिषेक एवं जाप करना हो, वे पूर्व में संपर्क करें।
यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने वाला अवसर है, बल्कि शिवभक्ति में लीन होने का दुर्लभ संयोग भी प्रदान करता है।
