राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर के तुलसी फाउंडेशन के तत्वाधान में बरमान घाट से शुरू हुई 700 कावड़ियों जत्था मा नर्मदा नदी का जल लेकर 1 किलोमीटर लंबी पदयात्रा करके शनिवार की रात्रि 8 बजे देवरी पहुंचा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने बताया कि सभी 700 कावड़िया अपने कंधों पर मां नर्मदा नदी का जल लेकर 50 किलोमीटर की यात्रा तय करके देवरी पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया एवं अमन पैलेस में उनके ठहरने की रात्रि में भोजन की व्यवस्था की गई।
सुबह चाय नाश्ता उपरांत सभी 700 कावड़िया का जत्था देवरी नगर के कौशल किशोर वार्ड स्थिति मरघट महेश्वर पहुंचेंगे,।जहां भगवान शिव की प्रतिमा के दर्शन के बाद सागर के लिए रवाना होंगे। जहां रामबाग मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे।
