क्षत्रिय वीरांगना महासभा शाखा बुरहानपुर के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम जाकर गरीब बुजुर्गों के लिए खाद्य सामग्री की दान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

क्षत्रिय वीरांगना महासभा शाखा बुरहानपुर के सदस्यों ने वृद्ध आश्रम जाकर गरीब बुजुर्गों के लिए खाद्य सामग्री की दान | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा शाखा बुरहानपुर की सभी पदाधिकारीयों और सदस्यों ने मिलकर बुरहानपुर शहर के निराश्रित गरीब बुजुर्गों के भोजन सहायतार्थ खाद्य सामग्री दान की। साथ ही वहां पर रह रहे बुजुर्गों को नाश्ता कराकर फल और बिस्किट भी दिए गए। वहां पर रह रहे सभी बुजुर्गों महिलाओं को टॉवेल और साड़ियां भी भेंट की गई। इस अवसर पर अंजलि चौहान, डॉ स्मिता हजारी, प्रियंका दिक्षित, मीना चौहान, जयश्री ठाकुर, लयश्री ठाकुर (लालो दीदी), संगीता ठाकुर, सरोज ठाकुर, पल्लवी चौहान, श्वेता सिंह, रीमा दीक्षित, सुनंदा गौर, श्रद्धा दीक्षित, श्रुति दीक्षित, अंकिता बघेल, वर्षा ठाकुर, ज्योति गौर, श्रद्धा गौर, आशा ठाकुर, ज्योति ठाकुर, सुनीता ठाकुर, अर्चना पवार, रश्मि सेंगर, रेखा बैस आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर रोटी बैंक संचालक संजयसिंह शिन्दे ने रोटी बैंक संस्था की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत छह वर्षो से हम शहर के निराश्रित गरीब बुजुर्ग,जो अकेले जीवन जीते हैं, उन्हें उनके घर जाकर उनको रोज ताज़ा गरमा गरम भोजन टिफ़िन में भरकर पंहुचा कर आते है। यह सेवा निरंतर आज भी नियमित जारी है। इस नि:शुल्क भोजन सेवा हेतु शहर के हजारों दान दाताओं का हमें सहयोग मिलता है। अंत में शिन्दे ने उपस्थित सभी महिलाओ का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article