पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

ब्लॉक तिरला सेक्टर स लकनपुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय सुभाष जैन साहब के मागदर्शन में सीडीपीओ सत्यनारायण मकवाना के नेतृत्व में विश्व स्तनपान सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम वासियों को सु श्री निर्मला भूरिया विभागीय मंत्री mam का संदेश दिखाया गया एवं प्रदेशवासियों एवं समर्पित आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को संबोधित करते हुए स्तनपान संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
श्रीमती राखी देवड़ा द्वारा कार्यशाला लगाकर महिलाओं को मां का पहला गढ़ा दूध जन्म के एक घंटे के अंदर पिलाए, शिशु को स्तनपान अवश्य कराने कि सलाह दी गई, यह पीला गाढ़ा दूध संपूर्ण आहार होता है बच्चे का प्रकृति का पहला टीका यही होता है जो बालक में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है। बच्चे को छह माह तक केवल स्तनपान कराना चाहिए। इस कार्यशाला में सी एच ओ अनुसूया रावत ने भी महिलाओं को माता के दूध का महत्व बताया। सभी ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने की समझाइश दी एवं महिला बाल विकास विभाग राज्य मंत्री जी का संदेश दिखाया गया।
