वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मुखबिर खास की सूचना के आधार पर औषधि निरीक्षक द्वारा पुलिस बल के साथ पुलिस चौकी कुकरा थाना मैलानी द्वारा रानू मेडिकल स्टोर कुकरा, अमन मेडिकल स्टोर, इंडियन मेडिकल स्टोर, अरमान मेडिकल स्टोर कुकरा मे औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर रानू मेडिकल पर नारकोटिक्स औषधियां ट्रामाडॉल अल्प्राजोलम तत्व से निर्मित औषधि भंडारित पाई गई, जिनके खरीद बिल फर्म स्वामी के पास नहीं होने के कारण प्रस्तुत नहीं किये गए।
औषधियों को संदिग्ध मानते हुए 03 औषधियों के नमूने जांच हेतु लिए गए एवं नियमानुसार सील मोहर किए। फर्म का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक कर मेडिकल प्रतिष्ठान बंद कराया गया। सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों की मौके पर पाई गई कमियों को अंकित करते हुए निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ मंडल लखनऊ को भेज दी गई है। औषधियों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार माननीय न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।

