स्वाती शशिकांत त्र्यंबके बनीं अहिल्या नगर शहर प्रमुख, लोजपा (रामविलास) ने सौंपी नई ज़िम्मेदारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्वाती शशिकांत त्र्यंबके बनीं अहिल्या नगर शहर प्रमुख, लोजपा (रामविलास) ने सौंपी नई ज़िम्मेदारी | New India Times

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की महाराष्ट्र राज्य इकाई की महिला प्रदेश अध्यक्ष कुमारी नूतन ने स्वाती शशिकांत त्र्यंबके को अहिल्या नगर शहर प्रमुख पद पर नियुक्त किया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) की महाराष्ट्र राज्य की महिला अध्यक्ष कु. नुतन सोनावणे ने जानकारी देते हुए बताया लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चिराग पासवान हैं। लोजपा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती कमला कुमारी के निर्देश अनुसार अहिल्या नगर(पुराना नाम एहमद नगर) शहर प्रमुख पद पर श्रीमती स्वाती शशिकांत त्र्यंबके की नियुक्ति की गई है।

अहिल्या नगर की नवनियुक्त शहर प्रमुख  श्रीमती स्वाती त्र्यंबके ने बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मुझपर विश्वास किया है। मैं पार्टी को इमानदारी के साथ आगे बढ़ाने का काम करूंगी। श्रीमती स्वाती त्र्यंबके के ज़िला नगर शहर प्रमुख बनने पर महाराष्ट्र लोजपा (आर) की प्रदेश अध्यक्ष कु.नुतन सोनवणे ने बधाई शुभकामनाएं दी है। उक्त जानकारी लोजपा (आर) नेता शकील खान(बुरहानपुर) द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article