बाल मित्र केंद्र एवं विवेचक कक्ष का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने थाना सेहरा मऊ दक्षिणी में “बाल मित्र केंद्र” एवं “विवेचक कक्ष” का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण एवं समस्त क्षेत्राधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद  रहे।
एसपी ने कहां की बाल मित्र केंद्र बच्चों के लिए एक सुरक्षित व सहयोगी वातावरण- थाने में स्थापित बाल मित्र केंद्र का उद्देश्य थाने में आने वाले बच्चों, विशेषकर पीड़ित या साक्षी के रूप में उपस्थित बच्चों को एक भयमुक्त, सहायक और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है।
यह केंद्र किशोर न्याय अधिनियम एवं मानवाधिकार संरक्षण की भावना के अनुरूप संचालित किया जाएगा।
विवेचक कक्ष निष्पक्ष और प्रभावी जांच की ओर एक कदम – विवेचक कक्ष का निर्माण थाने में तैनात विवेचकों के लिए एक व्यवस्थित, शांत और गोपनीय कार्य स्थल उपलब्ध कराने की मंशा से किया गया है, जहाँ वे अपराधों की विवेचना निष्पक्षता एवं दक्षता के साथ कर सकें।
इस कक्ष में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जिससे गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग को बढ़ावा मिलेगा।
जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है और उसकी दिशा में हर छोटी पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version