अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के देशव्यापी आह्वान के तहत भारतीय निर्यात पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा 25% टैरिफ लगाने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय प्रयागराज पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान देश की संप्रभुता पर हमला नहीं सहेंगे। अमेरिका की दादागिरी नहीं चलेगी। अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद। 25% टैरिफ थोपना बंद करो। रूस भारत के रिश्ते तय करने वाले ट्रंप कौन? ट्रंप टैरिफ पर चुप्पी क्यों? मोदी सरकार जवाब दो। देश की आजादी से खिलवाड़ नहीं सहेंगे। भारत की संप्रभुता को अमेरिकी साम्राज्यवाद के हाथों गिरवी रखना बंद करो। इत्यादि नारे लगाए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कॉ अनिल वर्मा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से हथियार और ऊर्जा खरीदने पर भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगाते हैं, भारतीय नागरिकों को ‘अवैध प्रवासी’ कहते हैं और उन्हें जंजीरों में जकड़कर वापस भेजते हैं। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार हर भारत-विरोधी कदम का चुपचाप और कभी-कभी मुखर समर्थन करती रहती है। भारत के राष्ट्रीय हितों, आर्थिक और राजनीतिक संप्रभुता को अमेरिकी साम्राज्यवाद, जिसका नेतृत्व वर्तमान में ट्रम्प कर रहे हैं, के हाथों आखिर कब तक गिरवी रखेंगे?
भाकपा माले व देश के नागरिक देशभर में ट्रंप के 25% टैरिफ का प्रतिवाद करते हुए इसे रद्द करने की मांग करते हैं। हम एक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर भारत चाहते हैं, ट्रम्प के ब्लैकमेल के आगे समर्पण नहीं। आज हुए प्रदर्शन व ज्ञापन के दौरान भाकपा माले जिला प्रभारी सुनील मौर्य, आइसा राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा, शिवम सफीर,भानु, एड. अन्नू सिंह, एड. मदन सिंह, पंचम लाल, शशांक अनिरुद्ध, आर्यन, संजीव आदि शामिल रहे।

