अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT;
बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव नगर पंचायत अध्यक्षा बबीता देवी ने बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर आवारा पशु सूअर के द्वारा सड़क -गली में गंदगी फैलाने के संबंध में मार्गदर्शन मांगा है।
नगर पंचायत अध्यक्षा ने पत्र में लिखा है कि, नगर पंचायत कहलगांव के द्वारा अच्छी तरह से साफ सफाई करने के बावजूद आवारा पशु सूअर के द्वारा गंदगी फैला दिया जाता है, जिससे स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ बिहार मिशन एवं स्वच्छ नगर पंचायत कहलगांव मिशन को पूरा करने में कठिनाई होती है एवं जनता का कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ता है।
सुश्री अध्यक्षा बबीता देवी ने पत्र में आग्रह किया है कि इस संबंध में मार्गदर्शन देने की कृपा की जाए।
उन्होंने इसकी कॉपी प्रधानमंत्री , मुख्यमंत्री, भागलपुर के आयुक्त, जिलाधिकारी, कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी, कहलगांव कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई लोगों को दिया है।

बहुत सुन्दर कार्य
बहुत सुन्दर इस पहल के लिए