मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्य गुप्ता ने विकास खंड मदनापुर बंधा, हरसिंहपुर, झपका दिलावरपुर, भीतीया पॉकी, जैतापुर, गुमटा नवीन आदि स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय गुमटा नवीन में अध्यापकों के द्वारा कराए गए शिक्षण कार्यों की प्रशंसा की गई एवं स्कूल में उपस्थित छात्रों से किताबों में अक्षरों का ज्ञान एवं अन्य जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय जैतापुर में छात्रों से मात्राओं की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालयो में मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत बनने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने लिए निर्देशित किया।

