यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता : एसपी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता : एसपी | New India Times

केशव इंटरनेशनल स्कूल, झाबुआ में दिनांक 29 जुलाई को “नशे से दूरी है ज़रूरी” विषय पर एक अत्यंत सारगर्भित जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  यह आयोजन झाबुआ पुलिस के सहयोग से संपन्न हुआ।

यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता : एसपी | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे झाबुआ के पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ला जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे मोबाइल पर दिखने वाले प्रभावशाली चेहरों की बजाय जीवन में सच्चे मार्गदर्शकों को अपना आदर्श बनाएं। इस गरिमामयी अवसर पर एसडीओपी रूपरेखा यादव कवि पीयूष सोनी, गायत्री परिवार से श्रीमती नलिनी बैरागी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता : एसपी | New India Times

कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण के पावन कार्य से हुई। शिक्षक आशीष पांडेय  द्वारा उक्त विषय पर बनाई गई  रंगोली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी आगंतुकों का सम्मान विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई जनजातीय कलाकृतियों से किया गया, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रकट करती हैं। स्वागत भाषण शारदा समूह की संचालिका श्रीमती किरण शर्मा ने अत्यंत गरिमामयी ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका नेहा मेहता एवं कक्षा 12 की छात्रा रूही खान ने  किया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने विषय से जुड़े अपने विचार प्रभावी शैली में प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में चयनित छात्र रहे:

यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता : एसपी | New India Times

शिब्या मेहता – कक्षा 5
अमोघ भारद्वाज – कक्षा 9
रचिता पचाया – कक्षा 10
शिवांगी जैन – कक्षा 7
पूर्व डामोर – कक्षा 11
रूही खान – कक्षा 12

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा एक सजीव नुक्कड़ नाटक, जिसका निर्देशन शिक्षिका राजेश्वरी बुंदेला के मार्गदर्शन में किया गया। नाटक में जीवन पर नशे के दुष्परिणामों को मार्मिकता से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के संचालक मयंक रूनवाल ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को नशे और मोबाइल की लत से सावधान करते हुए कहा कि सच्ची स्वतंत्रता तभी मिलेगी जब हम आत्म-नियंत्रण और जागरूकता को जीवन में अपनाएंगे।”

यदि मुझे कभी इस विद्यालय में अध्ययन करने का अवसर मिला होता, तो वह मेरा सौभाग्य होता : एसपी | New India Times

धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शालू जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, पुलिस विभाग, शिक्षकगणों तथा छात्रों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक मंचीय आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर पहला कदम है। इस अवसर पर शारदा समूह के संचालक ओम शर्मा एवं शारदा समूह की सीईओ श्रीमती अंबिका टवली  उपप्राचार्य जितेंद्र खतेड़िया भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय” के जयघोष के साथ हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article