पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते भोपाल ज़िले के सभी स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल ज़िले में पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने कलेक्टर के निर्देश पर कल दिनांक 30 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दिया है।जारी आदेश में कहा गया है कि भोपाल जिले में अत्यधिक वर्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE) सहित समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए दिनांक 30.07.2025 को अवकाश घोषित किया जाता है।
आदेश में शिक्षकों को नियमित रूप से स्कूल पहुंचना है यानी टीचर्स का अवकाश नहीं है। वे परीक्षा, मूल्यांकन कार्य रोज की तरह करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version