नशे से दूरी है जरूरी नशामुक्ति जन जागृति अभियान का 14 वें दिन 8 स्थान पर आयोजित हुए कार्यक्रम | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नशे से दूरी है जरूरी नशामुक्ति जन जागृति अभियान का 14 वें दिन 8 स्थान पर आयोजित हुए कार्यक्रम | New India Times

पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना द्वारा नारकोटिक्स शाखा के माध्यम से पूरे प्रदेश में नशामुक्ति जनजागृति अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। नशे से दूरी है जरूरी जनजागृति अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक इंदौर(ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज श्री सिध्दार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतरसिंह कनेश के नेतृत्व में जिला बुरहानपुर में प्रतिदिन जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस क्रम में 14 वें दिन अर्थात आज दिनांक 28.07.2025 को जिला बुरहानपुर में निम्नलिखित आठ स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये, जिस की संक्षिप्त में जानकारी इस प्रकार है–

1. ट्राईम्फल आर्च अकेडमी बुरहानपुर: ट्राईम्फल आर्च अकेडमी बुरहानपुर में रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्कुल स्टाफ को एकत्रित कर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा श्री प्रीतम सिंह ठाकुर व्दारा सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कुल स्टाफ को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाते हुए सभी को नशे से दूर रहने और अन्य सगे संबंधियों एवं परिचितों को भी नशे से मुक्त कराने के उपाय बताये गये।

कार्यक्रम में निरीक्षक श्री विक्रम चौहान एवं यातायात थाना प्रभारी श्री नागेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा भी संबोधित करते हुए विभिन्न नशा मुक्ति हेल्पलाईन नम्बरों एवं नशा मुक्ति केन्द्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्कुल स्टाफ को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई जाकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों एवं स्कुल स्टाफ को अभियान से संबंधी पैम्पलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं छात्रावास स्टाफ व्दारा नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया गया, साथ ही मादक पदार्थों के खिलाफ https://pledge.mygov.in/ fightagainstdrugabuse/ के माध्यम से “जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहें” की ई-शपथ दिलायी गयी एवं अन्य परिचितों से भी ई-शपथ कराने हेतु उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्कुल स्टाफ को प्रोत्साहित किया गया।

2. नगर परिषद शाहपुर: नगर परिषद शाहपुर में उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा श्री प्रीतम सिंह ठाकुर एवं थाना प्रभारी शाहपुर श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा नशामुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना तिवारी , उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी चौधरी , शाहपुर पार्षद गण, वन अधिकारी, नगर निगम कर्मचारी, मीडिया कर्मी व नगर पालिका सदस्य व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उप पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर एवं थाना प्रभारी द्वारा नशे से दुरी है जरुरी अभियान अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए स्वयं नशे से दूर रहने और अन्य नशे में लिप्त सगे संबंधियों को भी नशे से मुक्त कराने के लिये प्रेरित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक व्दारा विभिन्न नशा मुक्ति हेल्पलाईन नम्बरों एवं नशा मुक्ति केन्द्रों के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में थाना शाहपुर से उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

3. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाडा एवं ग्राम हीवरा के फॉरेस्ट आफिस: थाना नेपानगर अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाडा एवं ग्राम हीवरा के फॉरेस्ट आफिस में नशा मुक्ति संबंधी जनजागरुकता कार्यक्रम को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नेपानगर मोहतरमा ज्ञानु जायसवाल एवं पुलिस स्टाफ द्वारा नशे से दुरी है जरुरी अभियान अंतर्गत उपस्थित छात्र छात्राओं स्कूल स्टाफ एवं वन विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों को नशा मुक्ति संबंधी विस्तृत व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया एवं शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक शाहबुद्दीन कुरैशी, थाना नेपानगर के अधिकारी कर्मचारियों सहित फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी श्री पुष्पेंद्र जादौन एवं उनके स्टाफ कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कुल स्टाफ एवं वन विभाग के स्टाफ के द्वारा ई-शपथ करवाकर प्रमाण पत्र डाउनलोड करवाये गये।

4.साड़ी बाजार मार्केट बुरहानपुर: साड़ी बाजार मार्केट बुरहानपुर में थाना प्रभारी श्री सीताराम सोलंकी द्वारा द्वारा नशे से दुरी है जरुरी अभियान अंतर्गत उपस्थित व्यापारियों को नशा मुक्ति संबंधी विस्तृत व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम में सहायक उपनिरीक्षक श्री मनोज बर्वे एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों के द्वारा ई-शपथ करवाकर प्रमाण पत्र डाउनलोड करवाये गये।

5. शासकीय कन्या शाला खकनार: थाना खकनार अंतर्गत शासकीय कन्या शाला में उपनिरीक्षक किरण ठाकुर द्वारा नशा मुक्ति जन जागरुकता कार्यक्रम को आयोजित किया गया तथा उपनिरीक्षक श्रीमती ठाकुर द्वारा नशे के दुष्प्रभावों को बताते हुए नशा नही करने के संबंध में प्रेरित किया गया। उपनिरीक्षक द्वारा उपस्थित छात्राओं को नशा मुक्ति केन्द्रों की जानकारी बताते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं एवं स्कुल स्टाफ द्वारा नशामुक्ति समिति का गठन कराया गया। नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गई एवं अभियान से जुड़े पैम्पलेटों का वितरण किए।

6. वन चौकी ग्राम झिरी: थाना निम्बोला अंतर्गत वन चौकी ग्राम झिरी में थाना प्रभारी श्री राहुल काम्बले द्वारा नशे से दुरी है जरुरी अभियान अंतर्गत उपस्थित वन चौकी के स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामिणों को नशे के विरुद्ध जागरुक कर स्वयं भी नशा ना करने एवं दुसरों को भी नशे से दुर रहने के लिए प्रेरित करने संबंधी व्याख्यान दिया गया। उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलायी गई, विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों एवं नशा मुक्ति केन्द्रो के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी के अतिरिक्त थाना निम्बोला का पुलिस बल उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ https://pledge.mygov.in/ fightagainstdrugabuse/ के माध्यम से “जिन्दगी को हाँ और नशे को ना कहें” की ई-शपथ दिलायी गयी।

7. सीएम राईस शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बोरी बुजुर्ग: थाना निम्बोला की पुलिस चौकी धुलकोट अंतर्गत ग्राम बोरी बुजुर्ग की सीएम राईस शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति संबंधी जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी धुलकोट श्री कमल मोरे द्वारा उपस्थित छात्र–छात्राओं तथा अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताकर नशा मुक्ति केन्द्र एवं विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र–छात्राओं एवं अध्यपकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलायी जाकर अभियान से संबंधी पैम्पलेट का वितरण किया गया।

8. शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय लालबाग: थाना लालबाग अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति संबंधी जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना लालबाग से उपनिरीक्षक श्री महेन्द्र सिंह उईके द्वारा उपस्थित छात्र– छात्राओं तथा अध्यापकों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताकर नशा मुक्ति केन्द्र एवं विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र – छात्राओं एवं अध्यपकों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलायी जाकर अभियान से संबंधी पैम्पलेट का वितरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article