मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल स्थापित है। जिसके अंतर्गत विद्यालय के पश्चिमी ओर के अतिरिक्त भवन में बकरी शाला में तबदील हो गया तो विद्यालय के दक्षिणी ओर के अतिरिक्त जो सभा कक्ष के लिए स्थापित कराई गई है। किन्तु ये दोनों अतिरिक्त भवन भर-भरा के गिरने लगे और हैण्ड ओवर आज दिनांक तक नहीं हुए। यहां तक की शिक्षा केन्द्र के कोई भी शिक्षक और प्राचार्य यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह भवन किस मद से किस योजना से किस ठेकेदार के माध्यम से बनाई गई है। यह जानकारी कोई भी देने को तैयार नहीं हैं।

बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य का कहना है कि हम लोगों को खुद नहीं मालुम है कि किस मद से किस योजना से किस किस ठेकेदार से तथा कितनी राशि से बनवाई गई है और हैण्ड ओवर कोई किया ही नहीं तो हैण्ड ओवर लेने कि सवाल ही नहीं उठता। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन की इतनी मोटी रकम आखिरकार क्यूं बर्बाद किया। प्रशासन स्तर के हर अधिकारी मौन क्यूं हैं। क्या प्रशासन की इस मोटी राशि की जानकारी कोई लेगा या भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का पर्दा पर्दे में छुपकर रह जायेगा और ये भवन आखिरकार विद्यालय के प्रभारी विद्यालय के प्रांगण में बनने ही क्यूं दिया गया। आखिर इतनी चुप्पी विद्यालय प्रभारी में क्यूं??
