अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
भोपाल के कई इलाकों में सड़कों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं। नालियां बजबजा रही हैं, बरसात में हालात और बदतर हो गए हैं। लोग बीमार हो रहे हैं, लेकिन नगर निगम अब भी बेपरवाह है। शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर सड़कों और गलियों में फैले हुए हैं, जिससे ना केवल आमजन की रोजमर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ते जा रहे हैं।

खुले में पड़े कचरे से उठती दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुका है। नालियां जाम हैं और बरसात में गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।
भोपाल वासियों का कहना है कि यदि तुरंत प्रभाव से सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो यह स्थिति एक बड़े स्वास्थ्य संकट को जन्म दे सकती है।
नागरिकों की मांग है कि नगर निगम नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करे, हर वार्ड में निगरानी टीम बनाई जाए ताकि गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान निकल सके।

