सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ़, लखनऊ (यूपी), NIT:

लखनऊ नगर निगम ने टैक्स जमा करने की सुविधा, रविवार को भी टैक्स जमा करने की दी सुविधा, रविवार को भी जोनल कार्यालय खुलेगा। यह कदम विशेष रूप से उन नागरिकों के लिए लाभकारी है जो सप्ताह के कार्य दिवसों में अपने व्यस्त समय के कारण कार्यालय नहीं आ पाते अब वे रविवार को भी अपने निकटतम जोनल ऑफिस में जाकर आवासीय भवन एवं व्यावसायिक भवनों का टैक्स आसानी से जमा कर सकते हैं नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवासीय भवन स्वामियों को 31 जुलाई तक विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है जिन आवासीय भवन मालिकों द्वारा 31 जुलाई से पहले यूजर चार्ज जमा कर दिया जाएगा और उसके बाद टैक्स जमा किया जाएगा उन्हें 10% की ऑनलाइन छूट दी जा रही है।
यह छूट केवल ऑनलाइन भुगतान पर ही मान्य होगी
इसके साथ ही व्यावसायिक भवनों के स्वामियों के लिए भी राहत की खबर है यदि वे 31 जुलाई तक अपने भवनों का कर जमा करते हैं, तो उन्हें 5% की छूट दी जाएगी यह छूट भी केवल समय पर कर भुगतान करने पर मान्य होगी और नागरिकों को कर समय से जमा करने के लिए प्रेरित करेगी यह पहल नागरिकों को समय पर कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने और टैक्स संग्रहण को बढ़ावा देने हेतु की गई है उनका कहना है कि नागरिकों को लंबी कतारों और कार्यालयों के चक्कर से बचाने के लिए अब सेवाएं ऑनलाइन और सप्ताहांत में भी उपलब्ध कराई जा रही है।
नगर निगम की तरफ से अपील की गई है कि लखनऊ के नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते टैक्स का भुगतान करें जिससे शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके नगर निगम द्वारा प्राप्त कर राशि से स्वच्छता, सड़क निर्माण, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाता है इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक जोन में व्यवस्था की गई है जहां नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान करने में सहयोग और आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है साथ ही नगर निगम की वेबसाइट पर भी टैक्स भुगतान की सुविधा सक्रिय है।

