थाना सिधौली में समाधान दिवस: एसपी राजेश द्विवेदी ने सुनीं जन समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

थाना सिधौली में समाधान दिवस: एसपी राजेश द्विवेदी ने सुनीं जन समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश | New India Times

शाहजहाँपुर के थाना सिंधौली पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी व देवेंद्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जनता की शिकायतों को सुनकर त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिए  दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई।

समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक दर्ज किया गया प्रत्येक प्रकरण की गहराई से समीक्षा की गई पीड़ितों को भरोसा दिलाया गया कि उनकी समस्याओं का ईमानदारी व पारदर्शिता से निस्तारण किया जाएगा। कई मामलों में तत्काल आदेशित कर मौके पर समाधान सुनिश्चित किया गया। संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

लोक शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत करने पर जोर- एसपी ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। जनविश्वास को बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। थानों पर आने वाली शिकायतों का निपटारा मानवता, संवेदनशीलता और न्यायपूर्ण तरीके से हो, इसी भावना के साथ कार्य किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article