वार्ड 15 में समग्र ई-केवाईसी कैंप सम्पन्न, योजनाओं के लाभ हेतु अनिवार्यता की दी जानकारी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वार्ड 15 में समग्र ई-केवाईसी कैंप सम्पन्न, योजनाओं के लाभ हेतु अनिवार्यता की दी जानकारी | New India Times

मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश मचार एवं पार्षद जोगी वसुनिया की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 15 में समग्र आधार ई केवाईसी कैंप लगाया गया। पार्षद जोगी वसुनिया द्वारा वार्डवासियों को बताया कि भविष्य में समग्र आधार ई केवाईसी के उपरांत ही समस्त प्रकार की योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे, जैसे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना तथा पेंशन का भी लाभ नहीं प्राप्त कर सके। एवं  बच्चों के नवीन प्रवेश हेतु आय, जाति स्थाई निवासी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं हो पाएंगे, तथा छात्रवृत्ति पोर्टल पर पंजीयन  नहीं होने पर छात्रवृत्ति  का लाभ भी नहीं मिलेगा।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250726-WA0101.mp4
New india Time’s

मेघनगर मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा बताया  कैंप के अंतिम दिन बढ़ चढ़ कर लोगों ने हिस्सा लिया , और लोगों से अपील भी की गई यदि कोई वार्डवासी समग्र आधार ई केवाईसी से वंचित रह गया है, तो वे नगर परिषद कार्यालय में आकर समग्र आधार ई केवाईसी करवा सकते है, या फिर नगर परिषद अंतर्गत दूरस्थ वार्ड वाले क्षेत्र में अभियान का क्रियान्वयन सेवा प्रदाता एजेंसीयों जैसे (एमपी ऑनलाइन, सीएससी, एल एस के) वार्ड प्रभारी के माध्यम से भी किया जाना है। ई केवाईसी की प्रक्रिया नागरिकों के लिए निशुल्क एवं इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नागरिकों द्वारा देय नहीं है।

नागरिकों  को ईकेवाई सी एजेंसी के केंद्र पर उनके बायोमेट्रिक,आई आर एस अथवा ओटीपी के माध्यम से आधार आईडी अपडेट किए जा सकते हैं। कैंप के दौरान ,वार्ड पार्षद जोगी वसुनिया तथा वार्डवासी गण एवं नगर परिषद कर्मचारी  श्रीमति लीला वालचंद डामोर, सुनील डामोर, सुनील निनामा,विक्रम सोलंकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति सुनीता  वसुनिया एवं प्राथमिक शिक्षक श्रीमति चंचल गेहलोत आदी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version