पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT;
भिंड में संत विवेकानंद हेवदपुरा हाई स्कूल ने सन्देश यात्रा निकाल कर भिंड युवाओं को सन्देश दिया जिसमें लगभग 200 विद्यार्थियों के साथ कई प्रबुद्धजन भी रहे मौजूद रहे। कुछ बच्चों ने विवेकानंद जी की वेशभूषा में अद्भुत कलाकृति की प्रस्तुति देते हुए रैली के साथ मौजूद थे।
विवेकानद भारत में युवाओं में जोश भरने का काम करते थे और ख़ुशी है कि आज भिंड में भी युवाओं में जोश झलक रहा है। इतना ही नही मौ में विवेकानन्द जयंती के अवसर पर नगर में सभी स्कूलों में किये गये आयोजन कन्या हा से, शा बा उ मा विद्यालय, आकाश वाणी के द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मुकेश भारद्वाज, बिजेंद्र सिंह गुर्जर, गिर्राज श्री बास्ताव, मनीष श्री बास्ताव, महेंद्र राजपूत, समाज सुधार सेवा समिति के रहीश अंसारी, आशिफ शाह(लकी), अबरार पठान, बाशिद अली, रवि जैन, मुकीम खान, इमरान खान, श्याम यादव , गगन सोनी, विवेक श्रीवास्तव आदि ने छात्र छात्राओं के साथ सूर्य नमस्कार किया।इसी के साथ साथ रौन हाई सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया स्वामी विवेकानंद जयंती, इसमें तहसीलदार प्रदीप मिश्रा और सभी स्कूल टीचर मौजूद रहे। छात्रों में बिस्कुट वितरण किया गया। हाई सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ मिडिल स्कूल के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। तहसीलदार प्रदीप मिश्रा ने बच्चों से कहा कि हम को प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए, साथ ही साथ हर रोज योगा करने की प्रेरणा दी।
