रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

थान्दला उदय सामाजिक विकास संस्था बड़ी धामनी द्वारा 15 दिवसीय नशा मुक्त अभियान को लेकर सत्र आयोजन ग्राम बड़ी धामनी संत जोसफ हाई स्कूल में लगभग 450 बच्चों को प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुकांति की अध्यक्षता में, उदय संस्था बड़ी धामनी के स्टॉफ एवं प्रोग्राम समन्वयक खालेदा सैय्यद के द्वारा स्कूल सत्र के आयोजन मे सभी बच्चों को पाक्सो एक्ट क़ानून लैंगिक अपराध से बच्चों का सरक्षण अधिनियम 2012 के अंतर्गत लैंगिक उत्पीड़न एवं क़ानून की धाराओं एवं सुरक्षा एवं 15 दिवसीय नशा मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही बच्चों को नशा मुक्ति को लेकर स्कूल के बच्चों को शपथ दिलवाई गई पुलिस विभाग के साथ इंटरफेस मीटिंग के आयोजन मे ग्राम रक्षा समिति एवं स्टॉफ के कुल 9 सदस्यों के द्वारा थांदला मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीरज नामदेव के साथ भेट कर समन्वयक खालेदा सैय्यद के द्वारा उदय संस्था का परिचय, कार्य, सृजन रिपोर्ट, नशा मुक्ति अभियान एवं ग्राम रक्षा समिति से सदस्यों को जोड़कर उनके ID कार्ड बनवाने के सम्बन्ध में जानकारी साझा की गई।

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि जो भी आवेदन कर रहे हैं, वह सदस्य भी पुलिस विभाग के साथ समय समय पर सहयोग करे। थाना प्रभारी अशोक कनेश के साथ भेट कर खालेदा सैय्यद के द्वारा संस्था का परिचय एवं कार्य, जेंडर बेस्ड वायलेंस प्रोजेक्ट, सृजन के बारे में जानकारी साझा की गई। संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए ग्राम रक्षा समिति सदस्यों के साथ आपसी संवाद किया एवं हमेशा मिलकर कार्य करने एवं सामाजिक रूढ़िवाद परंपराओं को लेकर चर्चा की गई. वहीं संस्था व ग्राम रक्षा समिती के सदस्यों के सहयोग से ID कार्ड बनाने हेतु तीन गांवों के 50 फॉर्म जमा किये गये।

जिला झाबुआ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सर के साथ भेट की गई, समन्वयक खालेदा सैय्यद द्वारा उदय संस्था के कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया। ज़िम्मेदार मर्दानगी एवं सृजन की सरहना की गई एवं द्वारा समय समय पर गतिविधियों एवं कार्यक्रम मे भागीदारी करने का आश्वासन दिया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी जयदेव मणिक के साथ भेट कर उन्हें भी संस्था गत की जा रही गतिविधियों के बारे समयनुसार भागीदारी करने एवं जनससवाद कार्यक्रम के लिये चर्चा की गई, 2 दिन पहले सुचना मिलने पर गतिविधियों मे शामिल होने का आश्वासन दिया। लगातार 15 दिनों तक चलेगा अभियान।
