आधी रात स्टेशन पर मिली मासूम, दिल्ली से अकेले पहुंची दमोह, पुलिस ने निभाया इंसानियत का फ़र्ज़ | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

आधी रात स्टेशन पर मिली मासूम, दिल्ली से अकेले पहुंची दमोह, पुलिस ने निभाया इंसानियत का फ़र्ज़ | New India Times

दमोह पुलिस ने बीती रात अपना फ़र्ज़ निभाते हुए एक मासूम जो आधी रात को दमोह रेलवे स्टेशन पर भटकती हुई रात्रि गश्ती पर निकले पुलिकर्मियों को मिली पूछताछ के बाद सुरक्षित उनके नाना नानी के घर पहुँचाया। दरअसल मासूम बच्ची अपने माता पिता के साथ दिल्ली में थी माता पिता दमोह जिले से दिल्ली मजदूरी के लिये गए थे बेटी माता पिता को बताए बिना अकेली किसी तरह दिल्ली से दमोह तक पहुँची।

आधी रात स्टेशन पर मिली मासूम, दिल्ली से अकेले पहुंची दमोह, पुलिस ने निभाया इंसानियत का फ़र्ज़ | New India Times

देर रात करीब साढ़े तीन बजे रेलवे स्टेशन से भटकती हुई मासूम पर पुलिस की नजर पड़ी तो उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है, शक सही था और जब रात्री गश्त कर रहे कोतवाली में पदस्थ एसआई बी एस हजारी, आरक्षक गनपत और देशराज ने बच्ची से पूँछतांछ की तो उसने बताया कि उसका नाम अंकिता है वो दिल्ली से अपने माँ बाप को बिना बताए यहाँ चली आई है, देहात थानां के नजदीक सिंगपुर में उसकी नानी का घर है।

पुलिस ने देशभक्ति जनसेवा का फ़र्ज़ निभाते हुए  दिन भर की भूंखी  बच्ची को भोजन उपलब्ध कराया और फिर उसे उसकी नानी के घर पहुंचाकर उसे परिजनों के सुपुर्द किया।  पुलिस रात्रि गश्ती इसलिए करती है कि हम और आप सुख की नींद सोएं और समाज की सुरक्षा की जिम्मदारी रात के आधे पहर में भी यही पुलिसकर्मी बा खूबी निभाते हैं जिसके चलते समाज का हर एक व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version