मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में थाना रोजा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। एसपी के निर्देश पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले अवैध शस्त्र रखने व बिक्री करने वाले तथा शातिर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित फईम निवासी लोदीपुर, थाना रोजा, शाहजहांपुर को मेजबान तिराहे के पास से किया गिरफ्तार। गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जनपद के थाना सिंधौली गांव भटपुरा रसूलपुर निवासी मुजम्मिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
