मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय में जन-मानस की सुविधा के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कंट्रोल रूम में रखे रजिस्टर में महानगर क्षेत्र से प्राप्त होने वाली शिकायतों-समस्याओं की सूची को देखा तथा सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि कंट्रोल रूम का संचालन 24×7 किया जाए व कंट्रोल रूम के नंबर-1533, फोन नंबर-05842-225437 व मोबाइल नंबर- 7355003882 पर जन-मानस द्वारा प्राप्त होने वाली शिकायतों-समस्याओं को प्राथमिकता पर दर्ज कर तत्काल से सम्बंधित विभाग को भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। उक्त निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी व दिलीप शुक्ला तथा अन्य लोग मौजूद रहे।
