सागर में EOW की बड़ी कार्रवाई: संयुक्त पंजीयक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250723-WA0133.mp4
New india Time’s

सागर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने सहकारिता विभाग के संयुक्त पंजीयक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है, वह सेल्समैन के पद की अनुशंसा करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे, मामले में ईओडब्ल्यू की टीम कार्रवाई कर रही है। छतरपुर निवासी शिकायतकर्ता ने आर्थिक अपराध शाखा सागर में शिकायत की थी।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250723-WA0132.mp4

बताया कि उसने सेल्समैन पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, सेल्समैन के पद की अनुशंसा संयुक्त पंजीयक शिवेंद्र देव पांडे को करना है, इसी को लेकर उनसे मिला था, जिस पर उन्होंने अनुशंसा करने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की, बाद में बात 50 हजार रुपए में पक्की हुई, शिकायत मिलते ही ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की, जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद बुधवार को कार्रवाई के लिए टीम पहुंची।शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए लेकर भेजा गया। रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ा शिकायतकर्ता ने संयुक्त पंजीयक कार्यालय में पहुंचकर रिश्वत की राशि संयुक्त पंजीयक शिवेंद्र देव पांडे को दी। तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश देकर उन्हें रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250723-WA0131.mp4

शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि 50 हजार रुपए लेकर भेजा गया। रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ा शिकायतकर्ता ने संयुक्त पंजीयक कार्यालय में पहुंचकर रिश्वत की राशि संयुक्त पंजीयक शिवेंद्र देव पांडे को दी। तभी ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश देकर उन्हें रिश्वत की राशि के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version