खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल ने प्राथमिक विद्यालय बिछिया का किया औचक निरीक्षण | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल ने प्राथमिक विद्यालय बिछिया का किया औचक निरीक्षण | New India Times

आज बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी घोरावल अरविंद कुमार सिंह पटेल द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिछिया, घोरावल, सोनभद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल द्वारा ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के सभी बच्चों  का मूल्यांकन किया  साथ ही बच्चों से किताब पढ़वाकर तथा प्रश्न पूछ कर आकलन किए। साथ ही विद्यालय में साफ़ सफ़ाई और शौचालय को भी देखें विद्यालयी वातारण पेड़ पौधे लगे देखकर प्रसन्नचित दिखे।

प्रभारी प्रधानाध्यापक बड़ेलाल यादव, शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान, शिक्षा मित्र ओमप्रकाश, पूनम सिंह उपस्थित रहे। बच्चों की सराहना की गई बच्चों की उपस्थिति 80% से ऊपर होने पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं अध्यापकों के कार्य व्यवहार से प्रभावित रहे। साथ ही कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर का भी निरीक्षण किये। वहां भी सभी अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version