इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

विद्युत विभाग द्वारा दमोह दक्षिण संभाग अंतर्गत आने वाले ग्रामीण वितरण केंद्र के ग्रामों में बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें विद्युत विभाग टीम को चौंकानें वाले बिजली चोरी के मामले सामने आए ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक बिजली चोरी करते पाए गए लोग , घरों में सुबह से शाम तक हाई पावर के हीटर जलते पाए गए सुबह की चाय से लेकर दोपहर और शाम तक का खाना चोरी की लाईट से हीटर पर ही बनता है टीम ने एक के बाद एक मामलों पर हीटर की जप्ती कार्यवाही की गई। कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में कनिष्ठ ठ अभियंता कु. सरिता रावत के नेतृत्व में टीम तैयार कर ग्रामीण वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हथिनी, भूरि, जोरतला, बढ़ियाऊ जैसे गरीब बस्तियों में के आदि क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई।

इस दौरान अनेक घरों में अवैध रूप से बिजली की चोरी कर हीटर के द्वारा खाना पकाया जा रह है विधुत विभाग की टीम ने मौके से एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की बिजली से चलने वाले हीटरों को जप्त करते हुए पंचनामा बनाकर प्रकरण तैयार किया गया। इस दौरान कई उपभोक्ताओं द्वारा अपने घरों से हीटरों को हटाने में लग गये। कनिष्ठ अभियंता कु. सरिता यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इन सभी ग्रामों से अनावश्यक लोड बढ़ने, केबिल जलने, ट्रांसफार्मर खराब होने तथा डी.ओ. गिरने आदि की शिकायतों में एकाएक वृद्धि होने से कार्यपालन अभियंता के निर्देशन में विशेष टीम तैयार कर इन ग्रामों में चैकिंग कराई गई। हकीकत जानने के लिये जब मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बिजली चोरी सामने आई। जिन घरों में बिजली चोरी पाई गई वहां विधुत चोरी की धारा 135 के तहत प्रकरण बनाकर जप्ती की कार्यवाही की गई।
इस प्रकार की चैकिंग कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान पाया गया की घरों में असुरक्षित तरीक़े से हीटर और नंगे वायर लगाकर लोग चंद पैसे बचाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे हैं आए दिन घरेलु असुरक्षित वायरिंग से घातक बिजली की दुर्घटनाएं सामने आ रही है। जहाँ पर दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में कनिष्ठ अभियंता कुमारी सरिता रावत ने लोगों को समझाइश भी दी गयी। इनका कहना है कि बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में लोगों द्वारा चोरी की बिजली से हीटर जलाते हुए और असुरक्षित लोहे के तवे जैसे बर्तनों का इस्तेमाल वो भी बिना सुरक्षा के खाना पकाते है देखे गए, ऐसे में जन हानि भी हो सकती है इसलिए इसी तरह के 135 बनाये गए और हीटर जप्ती की कार्यवाही की है।
