मांडव में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर: राहुल गांधी की टीम देगी 66 विधायकों को प्रशिक्षण, 2028 की रणनीति पर होगा मंथन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मांडव में कांग्रेस का नव संकल्प शिविर: राहुल गांधी की टीम देगी 66 विधायकों को प्रशिक्षण, 2028 की रणनीति पर होगा मंथन | New India Times

मध्यप्रदेश कांग्रेस के 66 विधायकों को कांग्रेस ऐतिहासिक रूप से प्रशिक्षित करने जा रही है ऐतिहासिक पर्यटन नगरी माण्डव में आयोजित होने वाले 21-22 जुलाई को दो दिवसीय नव संकल्प शिविर में कांग्रेस के 66 विधायक शिरकत करेंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के प्रयासों से आयोजित नव संकल्प शिविर ऐतिहासिक साबित होगा मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कांग्रेस का दो दिवसीय नव संकल्प शिविर मांडू के निजी रिसोर्ट में आयोजित होगा जो पार्टी का ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

जिसका मुख्य उद्देश्य विधायकों को एक जाजम पर बिठाकर सरकार को घेरने की प्रभावी रणनीति तैयार करना ओर 2028 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने के साथ ही आगामी रणनीति तय की जाएगी। शिविर में देश भर में चल रहे कांग्रेस के संगठन सृजन नव अभियान को लेकर भी चर्चा होंगी वही नव संकल्प शिविर में राष्ट्रीय व राज्य स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे लोकसभा में विपक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे वर्चुअल मीटिंग करेंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सह प्रभारी संजय दत्त सहित कई नेतागण नव संकल्प शिविर में भाग लेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शिविर को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वही पूर्व विधायक जेवियर मेडा प्राचीलाल मेडा सहित प्रदेश के 10 पूर्व कांग्रेस विधायक नव संकल्प शिविर की तैयारी में लगे हुए है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article