मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस शिविर में लगभग 92 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और भारत की आजादी, राष्ट्र निर्माण संविधान और कांग्रेस के इतिहास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी समझ विकसित की शिविर के आयोजन मे प्रतिभागियों द्वारा एकता का संदेश देते हुए सुबह प्रभात फेरी निकाली गई और सार्वजनिक उद्यान में श्रमदान और पौधा रोपण किया गया।

शिविर को संचालित करने के लिए पूर्व AICC जनरल सेक्रेटरी सचिन नायक जी आए और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत टाले जी RGPRS वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव जी आरजीपीआरएस राष्ट्रीय प्रभारी गीता कड़वे जी प्रदेश प्रभारी प्रदीप पटेल जी उपस्थित रहे।

