अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झांसी (यूपी), NIT;
नव वर्ष के मौके पर रात में झाँसी नगर में फिर एक बार The Young Group Of Jhansi की टीम ने 31st रात 12 बजे गरीब व जरूरतमंदों को कम्बल बांटने के लिए सड़कों पर निकली। जहां नये साल पर लोग बड़े बड़े होटलों में जश्न मना रहे थे वही दूसरे तरफ यंग ग्रुप की टीम झांसी के सड़कों पर जरूरतमंदों के लिए कम्बल वितरण कर रही थी।
सड़कों पर कइयों को ठिठुरते हुए देखा। कुछ लोग बहुत पतले चद्दर में सोए हुए हैं वो भी बिना छत के। कई टैक्सी वाले वाले अपने परिवार को दो वक़्त की रोटी के लिए झांसी के आस-पास के जिलों से आएं हुए हैं, वो टैक्सी पे ही ठिठुरते हुए मिले। उनके पास बहुत पतली सी दुलाई थी। यंग ग्रुप के सदस्यों ने उनको बिना उठाए ही कम्बल उढ़ा दिया। यंग ग्रुप की टीम के साथी कम्बल बाटने में मौजूद रहे। अरशद आब्दी न्यू इंडिया टाईम्स न्यूज़ ब्यूरो चीफ़ ने भी इस मानवता के कार्य में बढ़ चढ़ कर लोगों की मदद की।
