ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​जन सत्याग्रह संगठन ने फूंका तीन तलाक का बिल | New India Timesअकोला स्थानीय सामाजिक संघटना जन सत्याग्रह संगठन ने अकोट फैल में तीन तलाक के मुद्दे पर जो 28 दिसंबर को बिल पास किया गया, इस बिल की प्रति को जलाकर निंदा की। इस बिल में मुस्लिम पर्सनल लॉ को ध्यान में न रखते हुए कानून बनाने की कोशिश की जा रही है और इस बिल को पास करने के लिए हर मुमकिन कोशिश सत्ताधारी कर रहे हैं जिसमें विपक्ष खामोश रहकर उनका साथ दे रहा है, ऐसा आरोप लगाते हुए इस बिल की कॉपी को जन सत्याग्रह संगठन ने अकोट फ़ैल में जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया जिसमें मुस्लिम समाज ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। ​जन सत्याग्रह संगठन ने फूंका तीन तलाक का बिल | New India Timesजन सत्याग्रह संगठन ने मुस्लिम समाज की ओर से निषेध जाहिर कर अपना गुस्सा व्यक्त किया। अगर राज्यसभा में विपक्ष खामोश रहा उसने बिल को पास होने दिया तो मुस्लिम समाज की ओर से विपक्षी पार्टी का आने वाले समय में बहिष्कार किया जाएगा। इस आंदोलन में लोकसभा बिल को जलाकर निषेध किया गया। इस आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इस आंदोलन को कामयाब बनाने में आसिफ अहमद खान, आसिफ शेख, मोहम्मद इलियास, आजम शेख, नोमान खान, सैय्यद ज़मीर जेके, हाफिज नज़ीर, हाफिज अतीक, वसीम खान पठान, कलीम खान, मिर्ज़ा नदीम, मिर्ज़ा नाज़िम, सैय्यद मकसूद, सैय्यद शकील, स्वप्निल मादले, सैय्यद आरिफ अली, सैय्यद अहमद, सैय्यद जाबिर, राजू इलेक्ट्रिशन, अतीक देशमुख, जफर खान और हजारों की तादाद में मुस्लिम और बहुजन समाज के लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version