कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम” के तहत अलीगढ़ में आयोजित हुआ ब्रज ज़ोन का समीक्षा एवं कार्यशाला का सम्मेलन | New India Times

अली अब्बास, अलीगढ़/ मथुरा (यूपी), NIT:

कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम” के तहत अलीगढ़ में आयोजित हुआ ब्रज ज़ोन का समीक्षा एवं कार्यशाला का सम्मेलन | New India Times

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने के लिए “संगठन सृजन कार्यक्रम” के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में ये कार्यक्रम चलाये जा रहे इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्रज ज़ोन का जोनल समीक्षा एवं कार्यशाला का सम्मेलन अलीगढ़ के मैरिस रोड पर हआ। इसमें ब्रजजोन के कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, सह प्रभारी तौकीर आलम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व सीएलपी.लीडर पूर्व विधायक मथुरा प्रदीप माथुर, डॉ. आजाद, पूर्व सांसद सत्य बहन आदि की उपस्थिति में पूरे जोन के समस्त  जनपदों के ज़िलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समन्वयकों ने अपने अपने जनपदों की स्थिति से विस्तृत रिपोर्ट दी।

इस कार्यशाला में उपस्थित समस्त अध्यक्षों को संगठन के गठन के विषय आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अलीगढ़ में प्रथम बार हुए इस प्रकार के आयोजन में ब्रजप्रांत के कार्यक्रम प्रभारी विवेक बंसल व उनके सहयोगी कांग्रेसजनों ने कठोर परिश्रम करके इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया। इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से ब्रजप्रांत के अन्य प्रभारी पूर्व विधायक  अलीगढ़ शहर के फ्रंटल कोऑर्डिनेटर भगवान सिंह वर्मा, आदि के साथ साथ सैंकड़ों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article