तेज रफ्तार व नशे का कहर: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की टांग टूटी, दो बच्चे घायल | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तेज रफ्तार व नशे का कहर: दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की टांग टूटी, दो बच्चे घायल | New India Times

दमुआ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुरैना चौक के पहले बाइक सवार की आमने सामने की टक्कर से तीन युवकों एवं दो बच्चे को पुरैना सरपंच लोकेश धुर्वे, योगेश साहू,प्रमोद जैन ने अम्बुलेन्स व पुलिस की 108 गाडी को बुलवा कर समाज सेवी के सहयोग से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया। तीन युवकों की टांग टूट गई जिसको मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। दो बच्चों को भी चोट लगी उनका भी प्राथमिक उपचार कर सबका नाम पता दर्ज किया और समाज सेवी ने उनके परिवार को फोन पर घटना की जानकारी दें दी।

बाइक में सवार जिसे इस एक्सीडेंट में चोट नही आई उसने घटना के बारे में जानकारी दी कि माण्डई के दो युवक प्लसर बाइक से जुन्नारदेव आईटीआई कालेज से माण्डई जा रहे थे। दमुआ की ओर से होण्डा साइन बाईक दो भाई और दो बच्चे सवार होकर तेज रफ्तार नशे में चूर हो कर जुन्नारदेव की ओर जा रहे थे।गाय को बचाने के कारण बाइक आमने सामने की जोरदार टक्कर से गंभीर एक्सीडेंट हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस बल ने दोनों बाईक को पुरैना के पूर्व सरपंच के आहते में रखवा दी पुलिस ने मर्ग कायम किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article