फर्ज़ के लिए पहचाने जाने वाले अख्तर शेख अब अकोट फैल में, शुरू हुई सख्त कार्रवाई की मुहिम | New India Times

ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

फर्ज़ के लिए पहचाने जाने वाले अख्तर शेख अब अकोट फैल में, शुरू हुई सख्त कार्रवाई की मुहिम | New India Times

जी हां पिछले समय अकोट शहर में रहे पुलिस उप निरीक्षक अख्तर शेख  का नाम कौन नहीं जानता जिसने अकोट शहर में में रहकर अपना फ़र्ज़ ब खूबी निभाया एक तरफ तो अपराधियों की नींद उड़ाने वाले अख्तर शेख ने मुजरिमों के नाक में दम करदिया था तो दूसरी ओर शहर में शांति बनाए रखने में काफी बड़ा योगदान निभाए थे। पिछला समय अकोट शहर में अकोट वासियों पर कैसा गुजरा यह तो सभी भली भांति जानते हैं। उस पर ऐसे कर्मचारी जो सभी बंधनों को छोड़ अपना फ़र्ज़ निभाने वाले काफी कम देखे जाते है जो दिलो जान से अपना फ़र्ज़ निभाए।

फिलहाल कोई भी कर्मचारी अधिकारी हो उसके लिए एक समय की सीमा तो होती ही हे इसी लिए  अख्तर शेख को उनका कार्य देख अकोट से अकोला के अकोट फैल में नियुक्त किया गया  है जो कि हम देख सकते हे कि अख्तर शेख अकोला में भी अपना फ़र्ज़ निभातें दिख ही जाते हे  अकोला जिला पोलिस अधीक्षक अर्जित चांडक साहब के आदेश पर पुलिस महकमे को काफी सतर्क कर दिया गया हे जिसे देख
आज अकोट अकोला रोड पर यातायात में दिक्कत न हो इसी लिए पुलिस उप निरीक्षक अख्तर शेख यातायात  कर्मचारी   मनोहर दुघे, मोहम्मद अजहर सहित अपना कार्य करते नजर आए।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक 37 वाहनों की जांच ओर 20 से ज्यादा वाहनों पर कार्यवाही देखी जा चुकी है। अकोट फैल में पुलिस उप निरीक्षक अख्तर शेख के आने से कार्यवाहियों का सिलसिला बढ़ने की  उम्मीद बताई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article