जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्य गुप्ता ने विद्यालयों का किया निरीक्षण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्य गुप्ता के द्वारा विकास खंड बांडा एवं खुटार के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान  विद्यालयो में किए  जा रहा है शिक्षण कार्य की गुणवत्ता पर एवं अध्यापकों के उपस्थित पर विशेष ध्यान दिया गया।

जिसके के क्रम में विकासखंड खुटार के प्राथमिक विद्यालय सौफरी में निरीक्षण के दौरान उपस्थित छात्र एवं छात्राओं के द्वारा निर्धारित परिवेश, स्कूल ड्रेस  में उपस्थिति पाए गए जिसमें समस्त स्टाफ को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

साथ ही कंपोजिट विद्यालय खमरिया में अध्यापक एवं स्टाफ के द्वारा किचन गार्डन को विद्यालय में रिक्त भूमि पर ही स्थापित किया गया है, तथा वहां पर घुइयां, करेला, हरि मिर्च एवं इत्यादि सब्जियों को उगाया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने  ग्राम में भ्रमण कर स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा ग्राम वासियों से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए अनुरोध किया गया।


अधिकारी द्वारा जनपद में ऐसे विद्यालयों को भ्रमण कर चिन्हित किया जा रहा है जहां पर पर्याप्त भूमि है उन विद्यालयों में किचन गार्डन की स्थापना किए जाने के लिए  संबंधित खण्ड शिक्षाधिकारियो के साथ उक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य, इंचार्ज प्रा०अ० को निर्देशित किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version