पीयू के प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी हैं प्रभात | New India Times

राहुल यादव, ब्यूरो चीफ, जौनपुर (यूपी), NIT:

पीयू के प्रभात उपाध्याय का भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी हैं प्रभात | New India Times

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जनसंचार विभाग के शोधार्थी प्रभात कुमार उपाध्याय के भारतीय सूचना सेवा में चयन पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह समेत विभाग के शिक्षकों ने बधाई दी है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
जनपद के बख्शा विकास खंड स्थित दरियावगंज गांव के मूल निवासी प्रभात कुमार उपाध्याय ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर एक नया कीर्तिमान रचते हुए संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित भारतीय सूचना सेवा (IIS) में चयनित होकर   परिवार, क्षेत्र, तथा पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।
प्रभात उपाध्याय ने इंडियन एक्सप्रेस, एनडीटीवी, न्यूज़ 18, प्रसार भारती जैसे देश के अग्रणी मीडिया संस्थानों में अपनी सेवा से  विशिष्ट पहचान बनाई है।
प्रभात उपाध्याय ने  संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र के निर्देशन में अपनी शोध यात्रा को सार्थक दिशा दी।
कुलसचिव डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, डॉ. सुनील कुमार, डॉ  दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह एवं पंकज सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रभात को बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version