अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
सिद्धार्थनगर ज़िले के खुनियांव विकास खण्ड स्थित सभागार में मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत ग्राम विकास अधिकारी सुजीत कुमार जायवाल सहित अन्य को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
खण्ड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता में आयाजित शोकसभा में सर्व प्रथम दो मिनट का मौन रख कर मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। उसके उपरांत उपस्थित सभी जनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि रविवार 13 जुलाई को कुशीनगर के थाना पटहरेवा क्षेत्र के बगहीकुटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर आर्टिका कार व ट्रैक्टर में भीषण टक्कर हो गयी थी। सभी श्रद्धालु बाबा धाम से वापस घर आ रहे थे। जिसमें चार लोगों खुनियांव ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुजीत जायसवाल, राजस्व निरीक्षक राम करन गुप्ता, बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक कैलाश मणि त्रिपाठी,
व्यापारी मनोज सिंह की मौके पर मौत हो गयी थी। इस सभी को आज विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिसमें सहायक विकास अधिकारी आशुतोष मिश्र, सचिव राकेश पाठक, पियूष पाण्डेय, मोईदुर्रहमान, देवदत्त चौधरी, मो0 तारिक, अनुराग यादव, आनन्द कुमार, सर्वजीत यादव, सुशील द्विवेदी, हरेन्द्रनाथ पाण्डेय, आशुतोष यादव, आरटीआई व सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी, शिक्षक नेता राधेरमण त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विकास खण्ड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
