मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस कप्तान बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में दिनांक 13/07/2027 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जागन पांगरी फाटे पर खड़ा है। सूचना पर सउनि कुबेरसिंह जाठव को टीम के साथ पांगरी फ़ाटा पहुँचे, जहां आरोपी जागन पिता जौरावर खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे हमराह फोर्स के द्वारा पकड़ा व अपराध क्र 267/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के संबंध में पुछताछ करते उक्त प्रकरण के आरोपियों को पिस्टल देना बताया । आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से उक्त अपराध के संबंध में मेमोरेंडम लिया गया जिसमें आरोपी ने अन्य 01 पिस्टल साई बाबा स्कूल के पीछे जंगल में छिपाकर कर रखना बताया। आरोपी को साथ लेकर जंगल से 01 अवैध पिस्टल बरामद की गई।
अपराध क्र 267/2025 धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में दिनांक 03/06/2025 को आरोपी राहुल पिता प्रकाश जाधव जाति राजपुत उम्र 26 वर्ष निवासी धनगर वाडा मुक्तईनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र , सिद्धार्थ पिता संतोष भालेराव जाति बौध्द उम्र 24 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर मुक्तईनगर जिला जलगांव महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया था । जिनके कब्जे से 03 अवैध हस्त निर्मित पिस्टल जप्त की गई थी जिनके द्वारा उक्त पिस्टल आरोपी जागन द्वारा देना बताया था।
आरोपी
जागन पिता जौरावर सिकलीकर उम्र 34 साल निवासी पाचौरी
जप्त समाग्री
01 अवैध देशी पिस्टिल किमती 15000/
महत्वपूर्ण भूमिका
निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि कुबेरसिंह जाठव, प्रआर सतीष सुर्यवंशी, मनीष भटुरे, आरक्षक विजेन्द्र देवल्य, जितेन्द्र चौहान, मंगल पालवी एवं सायबर सेल आर दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
