रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

राणापुर जयस और पूरे आदिवासी समाज रानापुर के युवाओं ने भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के आव्हान पर आदिवासी समाज के मसीहा संसद स्व. दिलीपसिंह भूरिया के सपने को साकार करने के लिए महामहिमा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया गया के मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के भील आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों को मिलाकर आदिवासी हक अधिकारों के लिए प्रथक राज्य भीलप्रदेश की मांग की जा रही है झाबुआ जिले के राणापुर में ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान राणापुर जयस ब्लॉक अध्यक्ष एवं महासचिव राकेश कटारा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अरविंद भूरिया, ब्लॉक उपाध्यक्ष नीलेश हटीला,सुरेश डामोर, संजू डामोर,तारसिंह डामोर,राजेश भूरिया,दिलीप भूरिया, राजू भयडिया आदी सेकंडों समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
