31st नाइट में शराब व शबाब को लेकर पुलिस चौकस, रात में कई होटलों में शराब के साथ परोसी जाती हैं लडकियां | New India Times

ओवैस सिद्दीकी, अकोला (महाराष्ट्र), NIT; ​31st नाइट में शराब व शबाब को लेकर पुलिस चौकस, रात में कई होटलों में शराब के साथ परोसी जाती हैं लडकियां | New India Timesनये साल की रात में युवाओं से माल लूटने के चक्कर में कुछ होटल एवं लाॅज मालिक आजकल बाहर से युवा लडकियों को ठेका से चुपचाप अवैध रूप से बुला कर युवाओं को आकर्षित करने का फन्डा करते हैँ। जिले में बाहर की लडकियों का आना जाना लगा रहता है, मगर अभी तक ये युवती और उनके स्थानीय दलाल राजनीतिक सरंक्षण के कारण पकड से बाहर है। आजकल सम्पन्न के साथ मिडिल क्लास परिवार के लडके भी इनके शौक की तर्ज पर लुट रहे हैं। कही तो बुकिंग भी हो जाती है। कुछ लॉज फार्म हाउस इनके अड्डे होते हैं, जिला भर इनकी चपेट में है। पुलिस अधीक्षक को नये वर्ष की आड में इन हराम की कमाई करने वालों के साथ ये राजनीतिक दलाल जो युवतियों के कमीशन के तर्ज पर जिस्म फरोशी करने मे सहायता करते हैं। इनपर गुप्त रूप से ध्यान रखकर ठोस कार्रवाई का प्रयास करना चाहिए।​31st नाइट में शराब व शबाब को लेकर पुलिस चौकस, रात में कई होटलों में शराब के साथ परोसी जाती हैं लडकियां | New India Timesइस संदर्भ मे जिला पुलीस अधीक्षक से सम्पर्क करने पर कोई उत्तर नही दिया गया। होटलों एवं लॉज में पुलिस का गोपनीय तंत्र मजबूत रहे इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे पुलिस स्टाप जो पकडने में सफल रहे उसे पुरस्कृत के साथ पदोन्नत करने का विचार करना चाहिए ताकि पुलिस के कर्मचारी एवं अधिकारी भी आपने मनोबल से इसे पकडने में अहम भूमिका अदा करे, क्योंकि चन्द वषोॅ से नये वर्ष की आड में शराब के साथ शबाब परोसने का चलन पैसे कमाने वालों के दिमाग की उपज है जिससे समाज का युवावएवं युवतियां आज गलत राह पर चल रहे हैं।

इस संदर्भ मे मालुमात मिलते ही कारवाई की जयेंगी। हमारे गुप्त अधिकारी शहर में विशेष रूप से सम्मिलित रहेंगे। शहर में देर रात तक नाकाबंदी, पेट्रोलिंग कारवाई जारी रहेंगी तथा दारू पीकर अवैध रूप से घुमने वालों पर कारवाई की जायेगी। शहर में किसी प्रकार की अनुचित घटना न हो पाए इस लिए हमारे अधिकारी तत्पर हैं: उमेश माने पाटील,उपविभागीय पुलिस अधिकारी

शहर में 42 पॉईंट्स पर नाकाबंदी रहेगी, हर वाहनों की सख्ती से जांच की जायेगी। शहर की यातायात में किसी प्रकार की बाधा ना आए इसका पूर्ण रूप से ख्याल रखा जायेगा। दारू पीकर चालक वाहन ना चलाएं इस ओर विशेष ध्यान दिया जायेगा। दोपहर 4 से शाम 8 तथा रात 10 बजे से दुसरे दिन 2 बजे तक शहर के मुख्य रस्तो पर विशेष नाका बंदी रहेगी:

विलास पाटील, पुलिस निरीक्षक, शहर यातायात विभाग

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version