शुभचिंतकों के भारी भीड़ के बीच जिला रविदास महासभा अध्यक्ष विद्याधर का हुआ अंतिम संस्कार | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

शुभचिंतकों के भारी भीड़ के बीच जिला रविदास महासभा अध्यक्ष विद्याधर का हुआ अंतिम संस्कार | New India Times

13 जुलाई जिला रविदास महासभा गोरखपुर अध्यक्ष विद्याधर जी के निधन हो जाने पर विभिन्न संगठन के लोगों ने राजघाट पर पहुंच कर  उन्हें अंतिम भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एक सप्ताह पहले जिला अध्यक्ष विद्याधर जी का मार्ग  दुर्घटना में गंभीर चोट के कारण मैरी गोल्ड हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।

हालत अति गंभीर होने के कारण उनकी अस्पताल में 12 जुलाई को  मृत्यु  हो गया और 13 जुलाई  को उनका अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया जिसमें विभिन्न संगठन के लोगों ने  उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर अंतिम दर्शन एवं अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले संगठनों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, भीम आर्मी, दी बौद्धि सोसाइटी ऑफ इंडिया, बौद्ध महासभा, बहुजन समाज पार्टी, जिला रविदास महासभा, भारती जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अखिल भारतीय अंबेडकर महासभा, श्रद्धांजलि देने वालों में उपस्थित रहे।

जाफरा बाजार पार्षद, पचपेड़वा पार्षद , एवं अध्यक्ष हरि शरण गौतम, जिला रविदास महासभा के दयानंद भारती, सुरेंद्र कुमार भारती, राजकुमार, पूर्णिमासी, शुकदेव प्रसाद,सोमई प्रसाद,बलराम, संतराज भारती, पशुपति नाथ रविकुल, इंद्रेश कुमार गौतम, सुरेश प्रसाद,मोलई प्रसाद, गोपाल प्रसाद, विष्णुकांत, राजेश कुमार, विरेन्द्र, बुद्धिराम, दयानंद भारती उर्फ़ दयालु, श्रीकृष्ण कुमार,लाल जी सुरेश कुमार, सुनील, शैलेंद्र कुमार, विजय कुमार एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version