मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अध्यक्ष कुश कल्याण बोर्ड श्री नारायण सिंह कुशवाह (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) का बुरहानपुर आगमन पर क्षत्रिय काछी माली युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह के लिए पधारे। इस दौरान वे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की समाधि स्थल पर पुष्पांजली अर्पित करने के तत्पश्चात ज़िला भाजपा कार्यालय पधारे। जहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.मनोज माने ने उनका पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया।श्री कुशवाहा ने भी भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने को मिठाई खिलाई एवं स्वगत किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर उपस्थित भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाद्ये, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर, सुधा चौकसे, रवि गावड़े, मंडल अध्यक्ष चिंटू राठौर ,रवि काकड़े, अक्षय मोरे, अनिल, शिवकुमार पासी,महेश चौहान आदि थे।
