पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कटेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कटेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक | New India Times

प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने प्राचीन एवं आस्था के केंद्र कटेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। श्रावण मास के पावन अवसर पर डॉ. द्विवेदी ने शिवभक्तों के बीच पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में स्थानीय श्रद्धालुओं व कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है और इस माह में शिवभक्ति से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ धर्म और संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखे। प्रिन्स मिश्रा, दीपक त्रिपाठी , प्रदीप यादव, अयसराम, गौरव मिश्रा, किशन जायसवाल सत्यम मोदनवाल, विकास चतुर्वेदी, हरि नारायण उपाध्याय,सहित स्थानीय नागरिकगण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version