राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत नौरादेही रेंज आरसी पूर्व में स्थित भीमसेन कैंप में रहने वाले वन सुरक्षा श्रमिक भूपत ठाकुर 19 पिता मेघराज पर पहले मिर्ची पाउडर झोंका फिर छह लोगों ने मिलकर लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट कर लहुलूहान कर दिया है। मारपीट में बाएं हाथ में फैक्चर हो गया है वहीं एक पैर में गंभीर जख्म आए हैं।

घायल भूपत ठाकुर ने बताया कि शाम करीब 6:00 बजे वह कैंप के दूसरी मंजिल पर था तभी दो मोटरसाइकिल जिस पर छह लोग थे, उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा, सुबह पानी देने के लिए गया। सभी छह लोगों ने मिलकर उनकी आंखों में मिर्च मार दी और लाठियां से जमकर मारपीट कर दी और मारा छोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया मारपीट करने वालों में 6 लोगों में से एक व्यक्ति की पहचान की है जिसका नाम गुलशन यादव विस्थापित सर्रा निवासी बताया जा रहा है,जो वर्तमान में बरमान में रहता है।
डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार गोंड ने बताया कि बीट गार्ड जयपाल वेगा और चौकीदार अरविंद गौड़ जब महाराजपुर से होकर भीमसेन कैंप पहुंचे जहां श्रमिक एक भूपत घायल अवस्था में तड़प रहा था। जिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 15 मई को नरसिंहपुर जिले की एक स्कॉर्पियो पकड़ी थी। जिसमें 8 सागौन की लकड़ी की सिल्ली बरामद की गई थी। जिसके आरोपी भाग गए थे। इसी का बदला लेने की भावना से दो मोटरसाइकिल पर छह लोग हमला करने रात्रि में आए थे। जिसमें एक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, प्राथमिक उपचार के बाद घायल वन सुरक्षा श्रमिक को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया है।
