दातला पंचायत में भीषण जलसंकट, नल जल योजना ठप, नलों में नहीं आ रहा पानी, बारिश में भी पानी को तरसे ग्रामीण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दातला पंचायत में भीषण जलसंकट, नल जल योजना ठप, नलों में नहीं आ रहा पानी, बारिश में भी पानी को तरसे ग्रामीण | New India Times

जनपद पंचायत जुन्नारदेव की समीपस्थ ग्राम पंचायत दातालावादी में ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।आजादी के पूर्व से ही इस पंचायत में पेयजल समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्तमान में पीएचई विभाग द्वारा नल जल योजना की पाइपलाइन तो ग्राम पंचायत में डाल दी गई है किंतु ग्रामीणों के घरों तक पेयजल नहीं पहुंच पाया है, इसका मुख्य कारण मंधान डैम के पानी का दातलावादी तक न पहुंचना है। बारिश के दौरान भी इस ग्राम में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है ग्रामीण अपनी पेयजल समस्या का निराकरण या तो पंचायत में लगे आधा दर्जन हैंड पंप से बुझा रहे हैं या फिर एकमात्र सहारा झिरिया से पानी लाने को विवश है।

दातला पंचायत वेकोलि कन्हान क्षेत्र पर निर्भर है अब तक यहां के जिम्मेदारों ने पानी को लेकर कोई  योजना नहीं बनाई जिसका खामियाजा हमेशा ग्राम वासियों को भुगतना पड़ता है वर्तमान में वेकोलि की बिजली सप्लाई ब्रेकडाउन होने के चलते ग्रामीणों को निस्तार पानी भी पिछले 10 दिनों से नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के ही आसिक शाह, संजय, जावेद खान जितेंद्र, मो आमिर, नितिन, अनीस मोहम्मद,नीरज सहित अन्य ग्रामीणों ने शीघ्र ही मंधान डैम का पानी उपलब्ध कराने की मांग की है जिससे वर्षों की विकराल पानी की गंभीर समस्या समाप्त हो ग्राम वासियों को पीने का पानी प्राप्त हो।

इनका कहना है

मेन पावर नहीं होने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है दातला डुंगरिया के बीच बिजली सप्लाई ब्रेकडाउन थी टीम द्वारा लाइनों का सुधार कार्य करने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version