ग्रामसभा की जमीनों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

ग्रामसभा की जमीनों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह | New India Times

शाहजहाँपुर जिले में ग्रामसभा की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश मिश्रा के साथ मिलकर बरेली मोड़ से तिलहर रूट पर स्थित नैनीताल ढाबे के निकट ग्रामसभा की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्रामसभा की भूमि पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर उपयोग में लाया जा रहा है जिस पर डीएम ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस किसी ने भी इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया है उस पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए। उन्होंने ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं पर भारी जुर्माना लगाने और भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम मौजमपुर में स्थित एक अन्य सरकारी भूमि का भी निरीक्षण किया, जहाँ पर अवैध निर्माण कार्य की सूचना प्राप्त हुई थी। मौके पर निर्माण कार्य की पुष्टि होने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को हटाया जाए और भूमि को पूर्णतः कब्जा मुक्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी और ग्रामसभा की जमीनें आमजन और सार्वजनिक हित के लिए होती हैं इन पर किसी भी प्रकार का निजी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
उन्होंने सभी राजस्व और ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामसभा की भूमि का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई अवैध कब्जा न हो। यदि किसी स्थान पर कब्जा पाया जाता है तो तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version