संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
ग्वालियर एसपी डॉ आशीष सिंह के निर्देश पर शहर में प्रमुख चौराहों पर पुलिस विभाग द्वारा होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें अंग्रेजी कैलेंडर के नव वर्ष को लेकर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से होंडिंग में अपील की गई है की वाहन चालक शराब की जगह दूध पीकर वाहन चलाएं। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग पॉइंट भी लगाया गया है। चेकिंग के दौरान कोई भी वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
