रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री वनेश्वर मारुती नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब में प्रति वर्ष अनुसार श्री हनुमान जी का दुध दही शहद गन्ना रस एवं सुगंधित इत्र से विद्वान पंडितो के साथ समिति के वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन पप्पू भैया राजेश जैन जैकी जैन सीमा जैन नीता जैन एवं जैन परिवार एवं मंदिर के पुजारी दिलीप दास महाराज द्वारा मंत्रो उपचार के साथ सुंदर अभिषेक किया उसके तत्पश्चात् हनुमान महाराज को 56 तरह के व्यंजनों का महाभोग लगाया गया। समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन पप्पू भैया द्वारा हनुमानजी की महाआरती उतारी गई।
जैन परिवार द्वारा कन्या भोज भी कराया गया तथा ब्राह्मण को भोजन के साथ महा भंडारे की शुरुआत की गई। जो देर शाम तक चलता रहा भंडारे में आस-पास के गाँव के हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया महाआरती के पहले गणेश महिला मंडल एवं महाकाल महिला मंडल द्वारा भजनो की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। गुरु पूर्णिमा की तैयारी पिछले दो दिनों से चल रही थी जिसमें सुंदर विद्युत सज्जा की गई थी मंदिरों को फूलों से सजाया गया था गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुजरात राजस्थान एवं जिले के हजारों श्रद्धालुओं ने फुट तालाब पहुंचकर दर्शन लाभ एवं महा प्रसादी का लाभ लिया।
