90 डिग्री में बनाकर रोक दिया सड़क का निर्माण : ठेकेदार के रसूख से डरती है PWD ? | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

90 डिग्री में बनाकर रोक दिया सड़क का निर्माण : ठेकेदार के रसूख से डरती है PWD ? | New India Times

RSS द्वारा हिंदुत्व की पाठशाला बना दिए गए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 90 डिग्री के कोन में बनाए रेलवे ओवर ब्रिज ने भारत को दुनिया के सामने विश्वगुरु साबित कर दिया। इसी काम को भयावह तरीके से विकसित किए जा रहे महाराष्ट्र के एक शहर जामनेर में सड़क की शक्ल में देखा जा सकता है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की ओर से बन रही भुसावल जामनेर कांक्रीट सड़क को किसी BNA Construction ने जामनेर के सबसे व्यस्त तिराहे पर 90 डिग्री के शेप में बनाकर छोड़ दिया है। पुलिस स्टेशन के ठीक सामने 90 डिग्री प्वाइंट पर कोई भी गाड़ी पार्क करता है जिसके बाद घंटो ट्रैफिक जाम लगता है। हर कोई खुद को मंत्री गिरीश महाजन का नजदीकी बताता है इस लिए बेचारी पुलिस बिना चालान काटे सिर्फ़ अपनी ड्यूटी करती है। PWD MSRDC की हिम्मत नहीं की वो ठेकेदार को कार्य विलंब के आरोप मे एक नोटिस जारी कर दे। लंबित बोदवड बायपास को पूरा करेगे खोलेंगे इस मुद्दे पर बीजेपी आराम से नगर परिषद और विधानसभा का अगला चुनाव भी जीत लेगी।

प्रशांत सोनवने को क्यों बचाया जा रहा है: जलगांव PWD में अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनवने बीते 15 साल से काम कर रहा है। सोनवने को लेकर 08 मामलों की जांच चल रही है। विधायक एकनाथ खडसे की शिकायत पर सोनवने का औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर) में तबादला हुआ जिस पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रोक लगा दी। खडसे ने मानसून सत्र मे सोनवने के मामले पर फडणवीस सरकार की धज्जियां उड़ा कर रख दी। किस के दबाव में फडणवीस सोनवने को संरक्षण दे रहे है ? एक अदना सा मुलाजिम सरकार की इज़्ज़त से बढ़कर है ? सोनवने को 2027 में होने वाले नासिक कुंभ की टीम का हिस्सा बनाए जाने की अटकलों को सच बनाने के लिए सत्ता पक्ष के वरिष्ठ खेमे में आम सहमति बनाई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version